भीलवाड़ा में श्रद्धा से मनाया गया दशा माता व्रत, पीपल पूजन और ‘दशा का डोरा’ संग महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि
Dasha Mata Vrat : भीलवाड़ा जिले में परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन की दशा सुधारने का पावन पर्व दशा माता व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. शुक्रवार सुबह से ही शहर के मंदिरों और पीपल के वृक्षों के नीचे महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने कच्चे सूत के दस धागों से ‘दशा का डोरा’ बनाकर उसमें दस गांठें लगाईं और पीपल के वृक्ष की दस परिक्रमा कर उसे धारण किया. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह व्रत परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लाने वाला माना जाता है। इस बार व्रत का महत्व ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास रहा, क्योंकि इस दिन बुधादित्य योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बना. महिलाओं ने सामूहिक रूप से नल-दमयंती की कथा सुनी और परिवार की खुशहाली, पति की लंबी आयु तथा संतानों के उज्जवल भविष्य की कामना की. Read More ...
Related posts
दौसा का आधुनिक किसान बना मिसाल, पॉलीहाउस में खीरे की खेती से कमा रहा लाखों
रेलवे परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड के साथ नई गाइडलाइंस जारी
जरबेरा फूल से लाखों कमा रहा सहारनपुर का किसान, एक पॉलीहाउस से किया था शुरूआत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail