दौसा का आधुनिक किसान बना मिसाल, पॉलीहाउस में खीरे की खेती से कमा रहा लाखों

Image credit: Internet

राजस्थान के दौसा जिले के गीजगढ़ गांव के किसान शिवचरण सैकड़ा आधुनिक खेती अपनाकर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं. उन्होंने पॉलीहाउस तकनीक से खीरे की खेती शुरू की और आज हर सीजन में लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. खीरे की एक फसल करीब चार महीने में तैयार हो जाती है, जिसमें लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च आता है और बाजार में बिक्री करीब 10 लाख रुपये तक हो जाती है. इस तरह एक सीजन में किसान को 5 से 6 लाख रुपये तक की बचत हो जाती है. उनकी सफलता देखकर आसपास के कई किसान भी अब पॉलीहाउस खेती की ओर रुचि दिखा रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters