मौत के दलदल में फंसा बेबस नन्हा हाथी, रेस्क्यू टीम ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, दिल जीत लेगा यह वीडियो!

Image credit: Internet

सूखे के दौरान पानी की तलाश में एक नन्हा हाथी गहरे दलदल में फंस गया, जहां फिसलन और चिपचिपी मिट्टी के कारण उसका बाहर निकलना नामुमकिन हो गया था. शेल्ड्रिच वाइल्डलाइफ ट्रस्ट की रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एक बेहद कठिन ऑपरेशन चलाया और रस्सियों व भारी मशीनों की मदद से बेबस हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला. अगर समय रहते मदद न मिलती, तो यह दलदल उस मासूम के लिए मौत का जाल बन सकता था, क्योंकि वह खुद को खड़ा करने में पूरी तरह असमर्थ था. बता दें कि ट्रस्ट की एरियल और मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स ऐसे संकटग्रस्त वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करती हैं, ताकि इंसानी दखल या प्राकृतिक आपदाओं के शिकार जानवरों को नया जीवन मिल सके. रेस्क्यू के बाद हाथी को उसकी मां और झुंड से मिलाने के प्रयास किए गए, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद भावुक कर देने वाला पल था.   Read More ...

free visitor counters