Best Breakfast in Ballia: बलिया में मिल रही खास हींग वाली कचौड़ी, लोगों पर छाया बनारसी स्वाद का जादू

Image credit: Internet

Hing Kachoris in Ballia: सुबह होते ही बलिया की एक गली में बनारसी स्वाद की खुशबू लोगों को खींच लाती है. यहां स्थित राज स्वीट्स भंडार अपनी खास बनारसी कचौड़ी-सब्जी के लिए चर्चा में है. दुकान संचालकों के अनुसार कचौड़ी के लिए आटे में हल्के मसाले मिलाकर उसमें हींग की पिट्ठी भरी जाती है. जिससे स्वाद अलग बनता है. रोज अलग-अलग मिक्स सब्जी बनाई जाती है. जिसमें कम मसालों के बावजूद बेहतरीन स्वाद मिलता है. खास बात यह है कि सुबह खरीदी गई कचौड़ी शाम तक कुरकुरी रहती है. 30 रुपये में दो कचौड़ी और भरपूर सब्जी मिलने से ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. ग्राहकों का कहना है कि यहां का स्वाद बनारस की याद दिलाता है. यही वजह है कि यह दुकान अब स्थानीय लोगों के लिए पसंदीदा नाश्ते का ठिकाना बन चुकी है.   Read More ...

free visitor counters