जमशेदपुर का ‘सीक्रेट स्वर्ग’! पहाड़, पानी और हरियाली वाला ये स्पॉट बना लोगों की पहली पसंद

Image credit: Internet

Jamshedpur beautiful nature tourist place : जमशेदपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर आसानबनी स्थित सकनाला डैम का बैक साइड व्यू इन दिनों पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. हरियाली, पहाड़ और शांत जलाशय से घिरी यह जगह प्रकृति प्रेमियों को खास आकर्षित कर रही है. सुबह और शाम का नजारा यहां बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. लोग यहां बोटिंग, घूमने और फोटोग्राफी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया के लिए रील्स और फोटोशूट का भी यह पसंदीदा स्पॉट बन चुका है. कम खर्च में सुकून और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए यह जगह जमशेदपुर के आसपास बेहतरीन विकल्प मानी जा रही है.   Read More ...

free visitor counters