अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक ब्लास्ट से दहला इलाका, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध शख्स

Image credit: Internet

Gurdaspur Hospital Blast : पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोपहर के बाद एक जोरदार धमाका हुआ. आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वह काफी दूर-दूर तक सुनाई दी. इस घटना के तुरंत बाद घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है. इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है, जहां लोग इस संदिग्ध शख्स की गतिविधियों पर बात करते नजर आ रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धमाके के असली कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters