2 सुप्रीम कोर्ट और 4 HC जज पीछे हटे, कौन हैं IFS संजीव चतुर्वेदी, जिनके केस से हट चुके हैं 17 जज

Image credit: Internet

IFS अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों में अब तक 17 न्यायिक अधिकारियों के सुनवाई से अलग होने की जानकारी सामने आई है. इनमें सुप्रीम कोर्ट के दो जज और उत्तराखंड हाईकोर्ट के चार जज शामिल हैं. कैट के नौ न्यायिक अधिकारी और जिला न्यायपालिका के दो जज भी अलग-अलग मामलों से हट चुके हैं. सबसे ताजा मामला 21 सितंबर का है. कैट दिल्ली के जज राजवीर सिंह वर्मा ने चतुर्वेदी की याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया. इससे पहले 2025 में उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक वर्मा और जस्टिस रविंद्र मैथानी भी एक मामले से हटे थे. इस सिलसिले की शुरुआत 2013 में जस्टिस रंजन गोगोई के रिक्यूजल से हुई थी.   Read More ...

free visitor counters