नहीं चाहिए SC का टैग, तमिलनाडु का DKV समुदाय क्यों छोड़ना चाहता है कोटा?

Image credit: Internet

तमिलनाडु का देवेंद्रकुल वेल्लालर यानी DKV समुदाय आरक्षण की बहस में अलग वजह से चर्चा में है. समुदाय के एक हिस्से के नेता SC सूची से बाहर निकलने की मांग कर रहे हैं. पुथिया तमिलगम के नेता के कृष्णासामी का कहना है कि पहले SC से OBC और फिर सामान्य श्रेणी की ओर जाने का लक्ष्य है. उनका तर्क है कि SC पहचान का सामाजिक कलंक समुदाय के विकास में बाधा बन रहा है. वहीं अनंथन अय्यासामी इसे आर्थिक संपन्नता नहीं बल्कि आत्मसम्मान का सवाल बताते हैं. DKV समुदाय की मांग 1996 से उठती रही है. 2021 में सात उपजातियों को देवेंद्रकुल वेल्लालर नाम के तहत एकीकृत किया गया था. अब पहचान और आरक्षण को लेकर यह मांग फिर चर्चा में है.   Read More ...

free visitor counters