लू से बचाव का आसान तरीका, गोंद कतीरा वाली शिकंजी से रखें शरीर ठंडा

Image credit: Internet

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर को ठंडक देने वाले पेय की जरूरत बढ़ जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार, देसी शिकंजी पूरी तरह प्राकृतिक होती है और शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करती है. इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें, जो सुबह तक फूलकर जेल जैसा हो जाता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसके बाद ठंडे पानी और चीनी का मिश्रण तैयार करें. एक गिलास में ताजा नींबू का रस डालें, फिर स्वाद के लिए चाट मसाला मिलाएं. इसमें एक चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें और ऊपर से तैयार ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो बर्फ भी डाल सकते हैं. यह पूरी तरह सुरक्षित और हेल्दी ड्रिंक है.   Read More ...

free visitor counters