9 अप्रैल को आ रही तेज बारिश और 80KMPH की हवा... दिल्ली, यूपी, समेत 11 राज्यों में IMD का तूफान अलर्ट

Image credit: Internet

Weather Update: उत्तर भारत में पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अस्थिर है. हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी है. दिल्ली में आज दोपहर या शाम को हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट से मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा. बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है. पूर्वोत्तर भारत में 8 से 12 अप्रैल तक हल्की से भारी बारिश की गतिविधि रहने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.   Read More ...

free visitor counters