Udaipur News: गरीबों को कमीशन का लालच, बैंक खातों से करोड़ों का खेल, ऐसे बेनकाब हुआ साइबर गैंग

Image credit: Internet

Udaipur Cyber ​​Fraud Case: उदयपुर में साइबर अपराध और म्यूल अकाउंट्स के जरिए ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है. सुखेर थाना पुलिस ने कविता क्षेत्र स्थित एक विला में दबिश देकर गुजरात के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गरीब और सीधे-साधे लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते हासिल करते थे. इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुआ और गेमिंग से जुड़े लेनदेन में किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 3 लैपटॉप, 19 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक और 5 चेकबुक जब्त की हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगथा भाई, किरण कुमार, हितेश कुमार और पवन दर्जी के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में जब्त बैंक खातों से जुड़े साइबर अपराध की शिकायतें देश के कई राज्यों में दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन की पड़ताल की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters