Banswara News: बांसवाड़ा में आधी रात बदमाशों का आतंक, तलवारों से 3 को घायल किया, ग्रामीणों ने एक को दबोचा
Banswara Robbery Attempt: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पाटन गांव में आधी रात लूट की कोशिश के दौरान बदमाशों ने एक परिवार पर तलवारों से हमला कर दिया. करीब 7 से 8 बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे. परिवार के सदस्यों को उनकी गतिविधियों की भनक लग गई और उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने तलवारों से वार कर दिए. हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बांसवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और एक आरोपी को दबोच लिया. ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail