CJP Jantar Mantar Protest Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJI सूर्यकांत से मिलेगा इंडिया गठबंधन, नेता कल जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Image credit: Internet

CJP protest LIVE: दिल्ली में CJP ने रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. शनिवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया था. सीजेपी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को कोर्ट ने रिहा कर दिया है. इस बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है और 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी. रविवार को भी जंतर-मंतर सील रहेगा और 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा. हालांकि मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए हैं और रेलवे सेवाओं पर लगी पाबंदियां भी हटा ली गई हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में अधिकारियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है.   Read More ...

free visitor counters