Video: न धूप का डर, न कीड़ों की चिंता! खेती का ये कवच 11 महीने बरसाएगा पैसा, मिलेगी सरकारी मदद भी
Shade Net Farming Tips: पूर्णिया के युवा किसान तुषार रॉय और पावस राज ने खेती का ऐसा तरीका अपनाया है, जिससे वे साल के 12 में 11 महीने तक लगातार कमाई कर रहे हैं. ये किसान खुले खेत की जगह शेडनेट के अंदर सब्जियों की खेती करते हैं. जिसे संरक्षित खेती या प्रोटेक्टेड फार्मिंग कहा जाता है. इस मॉडल में फसलें न तेज धूप से झुलसती हैं, न ओलावृष्टि, आंधी या कीटों का ज्यादा असर होता है. शेडनेट के कारण खेत में नमी बनी रहती है और पौधे तनाव मुक्त रहते हैं, जिससे उत्पादन भी बढ़ जाता है. दोनों किसानों ने करीब 25 लाख की लागत से शेडनेट लगाया. जिसमें बिहार सरकार ने 75% यानी लगभग 18.75 लाख रुपये अनुदान दिया. उनका दावा है कि खुली खेती की तुलना में यहां फसलें अधिक समय तक और बेहतर क्वालिटी के साथ मिलती हैं. जिससे मुनाफा स्थिर हो गया है. यह मॉडल उन किसानों के लिए नया विकल्प बन सकता है. जो बार-बार फसल चौपट होने से परेशान हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail