Video: खाद-पानी एक और फसलें दो! फूलगोभी के बीच उगा रहे टमाटर, जानें 2 in 1 फार्मिंग मॉडल

Image credit: Internet

Mixed Farming Benefits: खेती में बढ़ती लागत से परेशान किसानों के लिए रानीपतरा के शशि भूषण कुमार सिंह एक मिसाल बनकर उभरे हैं. उन्होंने एक तीर से दो निशाने वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने साढ़े तीन एकड़ खेत में मिश्रित खेती (Intercropping) का सफल प्रयोग किया है. शशि भूषण ने एक ही जुताई और एक ही खर्च में फूलगोभी और टमाटर की जुगलबंदी कर मुनाफे को दोगुना कर दिया है. शशि भूषण बताते हैं कि अक्सर किसान एक बार में एक ही फसल लगाते हैं. जिससे संसाधन और समय दोनों का नुकसान होता है. उन्होंने आधुनिक बीजों और तकनीक का इस्तेमाल कर एक ही खाद, पानी और देखरेख में दो फसलें तैयार की हैं. वर्तमान में दोनों फसलों का फलन शुरू हो गया है. जिससे उन्हें बाजार में शानदार रिटर्न मिल रहा है. उनका कहना है कि सही समय पर बीजों का चयन और मिट्टी की गुणवत्ता का ध्यान रखकर कोई भी किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है. शशि भूषण का यह 2-इन-1 फॉर्मूला अब जिले के अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती की ओर प्रेरित कर रहा है.   Read More ...

free visitor counters