Video: बनना चाहते हैं मशरूम किंग? तो जानिए ये A टू Z नियम, 45 दिनों में शुरू होगी बंपर कमाई

Image credit: Internet

Mushroom Farming Success Tips: क्या आप भी मशरूम उत्पान करना चाहते हैं? पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के हमनगर कचहरी बलुवा के किसान शशि कुमार बटन मशरूम उत्पादन कर रोज लगभग 2 क्विंटल तक की सप्लाई बाजार में कर रहे हैं. इलाके में बटन मशरूम की डिमांड इतनी ज्यादा है कि यह आसानी से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक जाता है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है. शशि कुमार ने बताया कि उन्होंने 1500 स्क्वायर फीट में मशरूम हाउस बनाया है. जहां करीब 1000 पॉलीबैग में बटन मशरूम तैयार किए गए हैं. अक्टूबर में बीज डालने के बाद नवंबर में पॉलीबैग पूरी तरह तैयार हो जाते हैं. जिनका वजन लगभग 10 किलो होता है. करीब 45 दिन बाद फलन शुरू हो जाता है और रोजाना तोड़ाई कर बाजार में बिक्री की जाती है. उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान बिहार सरकार या कृषि कार्यालय से प्रशिक्षण लेकर कम लागत में सालोंभर मशरूम उत्पादन कर सकते हैं. अच्छी आमदनी कमा सकते हैं.    Read More ...

free visitor counters