Desi AC Cooler Trick : बिना AC-कूलर भी ठंडा रहता है यह घर, मिट्टी-गोबर से बने देसी घर की हो रही चर्चा
Bharatpur Man Desi Jugaad AC Cooler : भरतपुर में एक किसान द्वारा तैयार किया गया देसी और प्राकृतिक घर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. घास-फूस, मिट्टी, बांस, लकड़ी और गाय के गोबर से बने इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक ठंडक है. भीषण गर्मी के मौसम में भी घर के अंदर का वातावरण सामान्य और आरामदायक बना रहता है, जबकि इसके लिए किसी AC या कूलर की जरूरत नहीं पड़ती. घर के मालिक कमल ने इसे पारंपरिक राजस्थानी निर्माण शैली को जीवित रखने के उद्देश्य से अपने खेतों के बीच बनाया है. नियमित गोबर लिपाई और प्राकृतिक सामग्री के उपयोग से यह घर पर्यावरण के अनुकूल भी है. आसपास के लोग और पर्यटक इस घर को देखने पहुंच रहे हैं और इसकी ठंडक का अनुभव कर रहे हैं. आधुनिक कंक्रीट के घरों के बीच यह अनोखा प्रयोग लोगों को प्रकृति के करीब रहने, कम लागत में बेहतर आवास बनाने और पारंपरिक ज्ञान की उपयोगिता को समझने का संदेश दे रहा है. Read More ...
Related posts
12वीं पास किसान ने यूट्यूब से सीखी मिक्स खेती, 25 एकड़ से कमा रहा लाखों रुपये
किचन गार्डन का सही समय अभी! जून में बोएं ये सब्जियां, मानसून में भर जाएगी थाली
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail