फर्जी ई-चालान लिंक से अब नहीं होगी ठगी! जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की POS मशीन सुविधा, मौके पर ही करें भुगतान

Image credit: Internet

Jaipur Traffic Police: ई-चालान से जुड़े बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी भुगतान लिंक की शिकायतों को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने POS मशीन आधारित चालान भुगतान सुविधा शुरू की है. इस नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाए गए चालान का भुगतान मौके पर ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI के माध्यम से सुरक्षित तरीके से कर सकेंगे. इससे नकली वेबसाइटों और फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. POS मशीन से भुगतान करने पर वाहन चालकों को तुरंत डिजिटल या प्रिंट रसीद भी मिलेगी, जिससे लेनदेन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा. जयपुर ट्रैफिक पुलिस की यह पहल न केवल नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाएगी बल्कि डिजिटल भुगतान को भी प्रोत्साहित करेगी.   Read More ...

free visitor counters