अब सफर में नहीं होगी परेशानी! जोधपुर रेलवे स्टेशन का नया ‘वात्सल्य कक्ष’ बना माताओं और शिशुओं के लिए राहत केंद्र

Image credit: Internet

Breastfeeding Room Jodhpur: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों और नवजात शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘वात्सल्य कक्ष’ की शुरुआत की गई है. इस विशेष कक्ष का उद्देश्य माताओं को शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, आरामदायक और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराना है. रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर माताओं को शिशु देखभाल और स्तनपान के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता है. नई सुविधा के शुरू होने से वे बिना किसी झिझक और परेशानी के अपने बच्चों की देखभाल कर सकेंगी. वात्सल्य कक्ष में बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे माताओं और शिशुओं दोनों को आराम मिलेगा. भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.   Read More ...

free visitor counters