2014 से पहले कौन पूछता था? मोदी का ट्रेड डील्स पर बड़ा दावा, बोले- अब सब करना चाहते हैं डील

Image credit: Internet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राइजिंग भारत समिट 2026 में ट्रेड डील्स को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत के साथ समझौते करने के लिए उत्सुक है. यह किसी दबाव की वजह से नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की वजह से है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर देश 2014 से पहले वाली निराशा और पॉलिसी पैरालिसिस में फंसा होता, तो कोई भी विकसित देश भारत की तरफ देखता तक नहीं. उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत की सोच और ऊर्जा दोनों बदली हैं. मोदी ने दावा किया कि आज भारत निराशा से निकलकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. यही वजह है कि दुनिया भारत को एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रही है.   Read More ...

free visitor counters