हर मुद्दे पर विरोध! राइजिंग भारत में कांग्रेस पर बरसे मोदी, बोले- अहंकार का यही अंजाम होता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राइजिंग भारत समिट में कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश की हर बड़ी उपलब्धि का कांग्रेस ने विरोध किया है. पीएम ने कहा कि नए संसद भवन से लेकर अशोक स्तंभ तक का विरोध हुआ. कर्तव्य पथ, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन जैसे कदमों पर भी सवाल उठाए गए. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटाने, महिला आरक्षण कानून, तीन तलाक कानून, यूपीआई और स्वच्छ भारत अभियान का भी कांग्रेस ने विरोध किया. यहां तक कि कोरोना वैक्सीन पर भी सवाल उठाए गए. मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मतलब अंध विरोध नहीं, बल्कि वैकल्पिक विजन होता है. उनके मुताबिक देश की जनता अब कांग्रेस को स्वीकार नहीं कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 1984 के बाद से कांग्रेस का वोट प्रतिशत लगातार घटता गया. उन्होंने दावा किया कि आज कई राज्यों में कांग्रेस कमजोर हो चुकी है. मोदी ने कहा कि बीते चार दशकों में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और कांग्रेस सिमटती गई है. उनके अनुसार, नई पीढ़ी अब अलग सोच के साथ आगे बढ़ रही है. Read More ...
Related posts
पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, कम ब्याज और आसान किस्तों में कौन है बेहतर विकल्प
5 लाख से 50 करोड़ तक का सफर, CA ने बताया आर्थिक आजादी पाने का 5-स्टेप फॉर्मूला
इन 5 शेयरों ने 1 साल में कर दिया मालामाल, नंबर 4 वाले के तो क्या ही कहने
30 बनाम 40 की शुरुआत का फर्क, रिटायरमेंट फंड में करोड़ों का पड़ सकता है अंतर
कार वॉश कराने आया युवक, थार से घसीटकर निकाला गया, बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा
CCTV ने खोली पोल, मोबाइल सिग्नल ने बताया ठिकाना, ऐसे सुलझी क्राइम की गुत्थी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail