अब घाटी में बचा सिर्फ 1 लोकल आतंकी, कौन है लतीफ भट जो बना सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द

Image credit: Internet

Kashmir Last Local Militant: जम्मू-कश्मीर पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक 22 वर्षीय मोहम्मद लतीफ भट इस समय कश्मीर घाटी में सक्रिय एकमात्र स्थानीय आतंकी है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है. कुलगाम का रहने वाला भट पिछले साल कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क में शामिल हुआ था. पुलिस के अनुसार उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कश्मीर रिवोल्यूशनरी आर्मी से है. उस पर दक्षिण कश्मीर में एक पुलिसकर्मी और दो गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या में शामिल होने का आरोप है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि भट अकेले नहीं, बल्कि स्थानीय मददगारों के नेटवर्क के सहारे सक्रिय है.   Read More ...

free visitor counters