तिरंगे के तीन रंग क्या दर्शाते हैं?

Image credit: Internet

हम अक्सर तिरंगा देखते हैं… लेकिन क्या आप जानते हैं इसके तीन रंग आखिर क्या कहते हैं?तिरंगा सिर्फ भारत की पहचान नहीं… इसके हर रंग के पीछे एक खास संदेश छिपा है. केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है. यह हमें देश के लिए निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. सफेद रंग सत्य और शांति को दर्शाता है. यानी देश की तरक्की का रास्ता सच्चाई और शांति से होकर गुजरता है.हरा रंग आस्था, समृद्धि और जीवन की हरियाली का प्रतीक माना जाता है. यह भारत की खुशहाली और विकास की भावना को दर्शाता है. और बीच में बना अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देता . तो अगली बार जब तिरंगा देखें. सिर्फ तीन रंग मत देखिएगा, इनके पीछे छिपी भावना भी महसूस कीजिएगा..   Read More ...

free visitor counters