प्लेन के टॉयलेट में तस्करों की सीक्रेट जगह, जहां छिपाया जाता है ड्रग्स-गोल्ड, देखें VIDEO

Image credit: Internet

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है. प्रोफाइलिंग के आधार पर यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया, लेकिन उसके बैग से कुछ नहीं मिला. इसके बाद जिस विमान से वह आया था, उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान विमान के दोनों पिछले टॉयलेट से 3.47 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ है. पूछताछ में यात्री ने खुद पैकेट छिपाने की बात कबूल कर ली. कस्टम्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में देखें कि आरोपी ने किस तरह प्लेन के टॉयलेट में हाइड्रोपोनिक वीड छिपाया था.   Read More ...

free visitor counters