JIO IPO की लिस्टिंग सेरेमनी: अनंत अंबानी का भाषण सुन भावुक हुए मुकेश अंबानी, देखिए वो पल

Image credit: Internet

Jio Platforms की IPO लिस्टिंग सेरेमनी में अनंत अंबानी के भाषण ने सबका ध्यान खींचा. कारोबार को पूजा बताते हुए उन्होंने जियो पर भरोसा जताने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया. अनंत ने कहा कि एक्सचेंज की घंटी उनके लिए मंदिर की घंटी जैसी होगी और जियो को देश के साथ साझा करना प्रसाद बांटने जैसा है. उन्होंने पिता मुकेश अंबानी के उस सपने का जिक्र किया जिसमें भारत को आगे बढ़ने से कोई रोक न सके. भाषण के दौरान मुकेश अंबानी भावुक होते दिखे. अनंत ने आकाश और ईशा अंबानी का भी जिक्र किया और कहा कि तीनों एक साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.   Read More ...

free visitor counters