हैदराबाद का ‘पेन अस्पताल’: 98 साल पुरानी दुकान जहां 90 साल पुराने फाउंटेन पेन की होती है सर्जरी, देखें वीडियो

Image credit: Internet

Hyderabad Deccan Pen Stores : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में टेक सिटी की चमक के बीच आबिड्स रोड की एक शांत गली में स्थित ‘डेक्कन पेन स्टोर्स’ हस्तलिपि की परंपरा को जीवित रखने का अनोखा केंद्र बना हुआ है. साल 1928 में साबिह अख्तर सिद्दीकी द्वारा शुरू की गई यह दुकान अब अपने 98वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. स्थानीय लोग इसे प्यार से ‘पेन का अस्पताल’ कहते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ पेन बेचे नहीं जाते, बल्कि दशकों पुराने फाउंटेन पेन की मरम्मत कर उन्हें फिर से लिखने लायक बनाया जाता है. दुकान में 50 से 90 साल पुराने पेन तक ठीक किए जाते हैं. जब पुराने मॉडलों के पुर्जे बाजार में नहीं मिलते, तो कारीगर लेथ मशीन से निब और बॉडी खुद तैयार करते हैं. कई लोग अपने दादा-पिता की यादों से जुड़ी कलम लेकर यहां आते हैं. 5 रुपये से 5 लाख तक के पेन रखने वाली यह दुकान आज ‘यूज़ एंड थ्रो’ दौर में रिसाइक्लिंग और विरासत बचाने की मिसाल बन चुकी है.   Read More ...

free visitor counters