Video: 5 लाख के निवेश में शुरू करें यह सदाबहार बिजनेस, महीने की बचत 40 हजार
Business Idea: दरभंगा के प्रिंटिंग एक्सपर्ट मोहन कुमार ने युवाओं के लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया साझा किया है. आर.के.प्रिंटर्स के संचालक मोहन के अनुसार महज 5 से 6 लाख रुपये के निवेश के साथ प्रिंटिंग प्रेस का व्यवसाय शुरू कर हर महीने 30 से 40 हजार रुपये की शुद्ध बचत की जा सकती है. इस स्टार्टअप के लिए जापानी मल्टी-कलर प्रिंटिंग मशीन एक बेहतरीन विकल्प है. जो 8 से 10 हजार प्रति घंटे की रफ्तार से बिल बुक, पोस्टर और हैंडबिल छाप सकती है. मोहन कुमार जिन्हें इस क्षेत्र में 16 वर्षों का अनुभव है. बताते हैं कि इस बिजनेस में सफलता के लिए अनुभव सबसे अनिवार्य शर्त है. उनके अनुसार यदि इस काम का अनुभव नहीं है, तो इसमें कदम न रखें. कमाई के स्रोत के रूप में स्कूल-कॉलेज की परीक्षा कॉपियां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऑर्डर और चुनावी सामग्री का काम लिया जा सकता है. उन्होंने जोर दिया कि जितनी अधिक मेहनत और नेटवर्किंग होगी, मुनाफा उतना ही बढ़ता जाएगा. Read More ...
Related posts
Video: 5 लाख के निवेश में शुरू करें यह सदाबहार बिजनेस, महीने की बचत 40 हजार
दौसा का आधुनिक किसान बना मिसाल, पॉलीहाउस में खीरे की खेती से कमा रहा लाखों
रेलवे परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड के साथ नई गाइडलाइंस जारी
जरबेरा फूल से लाखों कमा रहा सहारनपुर का किसान, एक पॉलीहाउस से किया था शुरूआत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail