IPL 2026: गिल की सेंचुरी से राजस्थान ढेर, GT फाइनल में… अब RCB से टक्कर
IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 214/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शतक के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए. लेकिन जवाब में गुजरात के ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक और समझदारी भरा खेल दिखाया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 167 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और मैच को पूरी तरह गुजरात की पकड़ में ला दिया. शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे. गुजरात टाइटन्स ने सिर्फ 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट अपने नाम किया. अब खिताबी मुकाबला गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा. Read More ...
Related posts
नदी किनारे मिली ऐसी चीज, देखते ही मच गया हंगामा, तुरंत पहुंची इंडियन आर्मी
मुंबई से कोकण तक पीछा, आधी रात को घर से बाहर बुलाया और सनकी ने किया खौफनाक काम
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
IPL 2026: गिल की सेंचुरी से राजस्थान ढेर, GT फाइनल में… अब RCB से टक्कर
30-05-26 02:05:59pm -
दिल टूट गया... हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, शेयर किया भावुक मैसेज
30-05-26 02:05:25pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail