पहले NEET... अब CUET! सेंटर के बाहर छात्रों का फूटा गुस्सा... आखिर NTA से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे?

Image credit: Internet

CUET UG 2026: CUET UG 2026 की परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. कई परीक्षा केंद्रों पर सिस्टम में दिक्कत आने की वजह से एग्ज़ाम समय पर शुरू नहीं हो पाया, जिसके बाद बाहर खड़े छात्र लगातार विरोध करते नजर आए. NTA ने भी माना कि कुछ सेंटर्स पर तकनीकी समस्या हुई, जिसके चलते दोपहर के सेशन का समय बदलकर अब शाम 4 बजे कर दिया गया है. देरी को लेकर NTA ने माफी भी मांगी है, लेकिन सेंटर के बाहर इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों की नाराजगी कम नहीं हुई. रांची समेत कई शहरों से खबरें आईं कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा घंटों लेट चली, वहीं दूसरे सेशन के छात्र पहले से ही सेंटर पहुंच गए थे. ऐसे में अफरा-तफरी और हंगामे जैसे हालात बन गए. NEET विवाद के बाद अब CUET परीक्षा में आई इस गड़बड़ी ने फिर से परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.   Read More ...

free visitor counters