भीड़भाड़ वाले Auto में बैठकर पढ़ाई करती रही नन्ही बच्ची, शोर-शराबे के बीच भी नहीं टूटा ध्यान!

Image credit: Internet

बिहार की व्यस्त सड़कों पर चल रहे एक भीड़भाड़ वाले ऑटो-रिक्शा में बैठी एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची हिलते-डुलते ऑटो में अपनी कॉपी खोलकर पढ़ाई करती नजर आती है. आसपास शोर, ट्रैफिक और भीड़ होने के बावजूद उसका ध्यान बिल्कुल नहीं भटकता. इस वीडियो ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल छू लिया है. यूजर्स ने इतनी कम उम्र में उसकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि यह दृश्य दिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा का महत्व कम नहीं होता और सच्ची लगन हर हाल में रास्ता बना लेती है. Video credit:Instagram- @desh.namah   Read More ...

free visitor counters