ट्रेन के सामने स्टंटबाजी, साइकिल पर चढ़ दीदी करने लगीं खतरनाक डांस, देख भड़के यूजर्स!

Image credit: Internet

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की चलती ट्रेन के सामने साइकिल पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बिना किसी डर के जोखिम भरा स्टंट करती है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं.यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही खतरनाक भी है, क्योंकि थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी.वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी. कई लोगों ने कहा कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं. लोगों ने ऐसे वीडियो बनाने से बचने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बहस का विषय बन गया है.   Read More ...

free visitor counters