सूरत में तीसरे दिन फिर धंसी सड़क, डिंडोली के मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे में फंसी कार, मची अफरा-तफरी

Image credit: Internet

सूरत के डिंडोली इलाके में मुख्य मार्ग पर लगातार तीसरे दिन भी सड़क धंसने की घटना सामने आई है. इस बार एक कार सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही महानगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया गया है. लगातार सड़क धंसने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि प्री-मानसून तैयारियों और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.   Read More ...

free visitor counters