गीर सोमनाथ में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, पानी से भरे गड्ढे में गिरा बच्चों को छोड़ने जा रहा शख्स

Image credit: Internet

गुजरात के गीर सोमनाथ जिले के वेरावल के वार्ड नंबर-2 में बारिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया. बच्चों को छोड़ने जा रहा एक व्यक्ति सड़क पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर पड़ा. घटना का वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका की प्री-मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है. लोगों ने प्रशासन से तुरंत गड्ढे भरने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.   Read More ...

free visitor counters