नंद बाबा दुग्ध मिशन, यूपी सरकार दे रही स्वदेशी गायों की डेयरी पर लाखों का अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया

Image credit: Internet

इस योजना के तहत गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी स्वदेशी नस्ल की 10 गायों की डेयरी यूनिट लगाने पर करीब 23.60 लाख रुपये की परियोजना लागत तय की गई है. इसमें सरकार 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक का अनुदान दो चरणों में देती है. गोंडा जिले में इस वर्ष 6 पशुपालकों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे. चयनित पशुपालकों को योजना के नियमों के अनुसार अनुदान का लाभ मिलेगा. डॉ राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि मिनी नंदिनी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास कम से कम तीन वर्ष का गोपालन अनुभव होना चाहिए.   Read More ...

free visitor counters