अंग्रेजों के जमाने की व्यवस्था बदली, जौनपुर में अब 24 घंटे होगा एक्सीडेंटल पोस्टमार्टम, मिलेगी अनुमति, परिजनो को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Image credit: Internet

अक्सर देखा जाता था कि शाम ढलने या रात के समय होने वाले सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के शवों का पोस्टमार्टम रात में नहीं हो पाता था. यह व्यवस्था अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही थी, जिसके तहत सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम करने पर पाबंदी थी. इस कारण शोकाकुल परिजनों को पूरी रात मोर्चरी के बाहर गुजारनी पड़ती थी और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब जौनपुर में इस व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया गया है. जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब पीड़ितों और उनके तीमारदारों की सहूलियत के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.   Read More ...

free visitor counters