Video: अचार से इंजीनियरिंग तक का सफर! बिहार की आनंदी ने खड़ा किया रोजगार का नया मॉडल, दुबई तक धूम

Image credit: Internet

Chapra Woman Success Story: छपरा की आनंदी देवी ने यह साबित कर दिया है कि हुनर और सही मार्गदर्शन मिले तो एक घरेलू महिला सात समंदर पार तक अपना साम्राज्य खड़ा कर सकती है. सारण जिले के कोपा बसडीला की रहने वाली आनंदी देवी ने जीविका से जुड़कर अचार के जिस बिजनेस की शुरुआत की, आज उसी की खटास और तीखेपन ने उनके परिवार की जिंदगी में कामयाबी की मिठास भर दी है. आनंदी देवी के हाथों के बने घरेलू मसालों वाले अचार का स्वाद इतना लाजवाब है कि इसकी मांग सऊदी अरब और दुबई तक है. इसी बिजनेस की कमाई से उन्होंने अपने बड़े बेटे को इंजीनियरिंग कराई जो आज दुबई में कार्यरत है. जबकि उनकी बेटी फिजियोथेरेपी और एक बेटा दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है. सिर्फ अचार ही नहीं, आनंदी अब सत्तू और भुजा के कारोबार में भी बड़ा नाम बन चुकी हैं. उन्होंने आधुनिक मशीनें लगाकर छपरा, सिवान और गोपालगंज के बाजारों पर कब्जा जमा लिया है. आज वे न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि दर्जनों अन्य महिलाओं को भी अपने यूनिट में रोजगार देकर उन्हें सशक्त बना रही हैं.   Read More ...

free visitor counters