Cucumber Cultivation: लखीमपुर में खीरा की खेती, शारदा नदी की रेतीली जमीन बनी कमाई का जरिया

Image credit: Internet

Cucumber cultivation: लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी किनारे रेतीली जमीन पर बागपत से आए किसान सब्जी खेती कर अच्छी कमाई कर रहे है. बिजुआ ब्लॉक के करसौर गांव के पास किसान ठेके पर जमीन लेकर खीरा उगा रहे है. किसान इनाम ने बताया कि एक एकड़ जमीन 4 हजार रुपये में ठेके पर ली गई है. रासायनिक खाद डालकर बंजर रेतीली जमीन को उपजाऊ बनाया जाता है. इस समय एक एकड़ में खीरे की खेती की जा रही है. जहां हर तीसरे दिन 3 से 4 क्विंटल उत्पादन मिल रहा है. तैयार खीरा सीधे मंडी भेजा जा रहा है. थोक बाजार में इसकी कीमत 15 से 20 रुपये किलो है, जबकि खुदरा बाजार में 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा है. गर्मियों में मांग अधिक होने से किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है.   Read More ...

free visitor counters