NCERT किताब विवाद पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?

Image credit: Internet

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी विवाद पर स्पष्ट बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का पूरी तरह पालन किया जाएगा. प्रधान ने कहा, जो घटना हुई, उसके लिए मैं दुखी हूं और खेद प्रकट करता हूं. सरकार का उद्देश्य न्यायपालिका का असम्मान करना कभी नहीं था. उन्होंने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया, तुरंत ही एनसीईआरटी को निर्देश दिए गए कि सभी किताबों की समीक्षा की जाए. आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. प्रधान ने स्पष्ट किया कि जिन भी कर्मचारियों या संबंधित व्यक्तियों ने इस किताब के निर्माण में भूमिका निभाई, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने.   Read More ...

free visitor counters