ये ड्रोन बनेगा किसानों की तीसरी आंख, खेत के हर कोने पर रखेगा पैनी नजर, फोन पर देगा कीट, खाद, पानी, जानवर सबका हाल!

Image credit: Internet

किसानों के लिए खेत की देखभाल, उसकी रखवाली, कीटों का पता लगाना, जरूरत के मुताबिक इंसेक्टीसाइड स्प्रे करना, पानी पटाना, आसान नहीं होता. खासकर खेत बड़े हों तो मुश्किल और बढ़ जाती है. इन मुश्किलों का हल निकाला है बीआईटी मेसरा के स्टूडेंट ने एक खास ड्रोन बनाकर. यह ड्रोन 3डी कैमरे की मदद से खेत के एक-एक कोने का हाल देता है. किसान एक रिमोट के माध्यम से इसे ऑपरेट कर सकते हैं और पूरे खेत का हाल जान सकते हैं. कहां नमी कम हो रही है, कहां कीट हैं, कहां जानवर हैं, कहां इंसान है, ये सब बता देगा. और तो और फसल बर्बाद होने की दशा में इससे निकली तस्वीरें इंश्योरेंस कंपनी के लिए बड़ा प्रूफ होंगी. इसे नवनीत कुमार नाम के स्टूडेंट ने बनाया है.   Read More ...

free visitor counters