कोटा में गैस संकट: मेस में बंद हुआ नाश्ता, हजारों छात्रों के लिए लकड़ी-कोयले की भट्टियों पर बन रहा खाना
Gas cylinder shortage : कोटा में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी ने छात्रों और हॉस्टल संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. देशभर से पढ़ने आए हजारों छात्रों के लिए समय पर खाना बनाना मेस संचालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. गैस सप्लाई बाधित होने के कारण कई मेस ने नाश्ता बनाना बंद कर दिया है, जबकि दोपहर और रात का खाना अब लकड़ी और कोयले की भट्टियों पर तैयार किया जा रहा है. सिलेंडर न मिलने से लोहे की पारंपरिक भट्टियों की मांग अचानक बढ़ गई है. दुकानदारों के अनुसार दो दिनों में दर्जनों भट्टियां बिक चुकी हैं और कई ऑर्डर अभी भी लंबित हैं. इन भट्टियों का वजन करीब 35-40 किलो है और कीमत लगभग 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ली जा रही है. हॉस्टल संचालकों का कहना है कि लंबे समय तक यही हाल रहा तो लकड़ी और कोयले की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. इसका सीधा असर छात्रों के भोजन और पढ़ाई दोनों पर पड़ सकता है. Read More ...
Related posts
तमिलनाडु: TVK ने NDA के साथ गठबंधन से किया इनकार, भाजपा नहीं दे रही कोई जवाब
पीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े
भोपाल में गैंगवार! रईस के घर पर फायरिंग में बेटा घायल, अस्पताल में भी हमला
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
गुस्से में आकर सलमान आगा ने अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी, आईसीसी ने नहीं बख्शा
14-03-26 04:03:37pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail