इंडोनेशिया का सबसे खास रेस्टोरेंट, डाउन सिंड्रोम वाले लोगों को देते हैं नौकरी, वायरल हुआ वीडियो!

Image credit: Internet

बहुत बार लोग अपाहिज या जरूरतमंद लोगों को हेय दृष्टि से देखते हैं. उन्हें वो सम्मान नहीं देते, जो उन्हें मिलना चाहिए. मगर इंडोनेशिया का एक रेस्टोरेंट इस मामले में सबसे बिल्कुल अलग है. वजह ये है कि इस रेस्टोरेंट में उन लोगों को नौकरी दी जाती है, जिन्हें डाउन सिंड्रोम होता है. रेस्टोरेंट का एक वीडियो X अकाउंट @Sarahhuniverse पर पोस्ट किया गया है, जिसमें डाउन सिंड्रोम वाले वेटर खाना सर्व करते दिखाई दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये उनके मनोबल को बढ़ाने का और उन्हें समाज में अपनी जगह हासिल करने में मदद करने का बहुत अच्छा तरीका है. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters