रील नहीं, रियल लाइफ प्लानिंग! शादी के खर्च से खरीदा घर, वहीं रचाई शादी, नजारा उड़ा रहा लोगों के होश!

Image credit: Internet

Viral Video : महंगी और दिखावटी शादियों के दौर में एक दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. शादी में लाखों रुपये खर्च करने की बजाय इस कपल ने पहले अपना घर खरीदना सही समझा और उसी नए फ्लैट में सादगी के साथ सात फेरे ले लिए. बिना तामझाम, सीमित मेहमानों और सच्ची खुशियों के साथ हुई यह शादी लोगों को बेहद पसंद आ रही है.इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इसे “रील नहीं, रियल लाइफ प्लानिंग” का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं. कई लोग कपल की समझदारी और भविष्य को लेकर की गई प्लानिंग की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह ट्रेंड दूसरों के लिए भी एक नई प्रेरणा बन सकता है. आप भी देखें..   Read More ...

free visitor counters