अजमेर की सूफिया सूफी ने रचा इतिहास, मनाली से लेह तक 430 किमी दौड़कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Image credit: Internet

Sufia Sufi Guinness World Record : अजमेर की धाविका सूफिया सूफी ने खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने मनाली से लेह तक करीब 430 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी तय कर अपना पांचवां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. ऊंचे पहाड़, कठिन मौसम और कम ऑक्सीजन के बावजूद सूफिया ने अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. यह दौड़ दुनिया की सबसे कठिन अल्ट्रा रनिंग चुनौतियों में से एक मानी जाती है. सूफिया की इस उपलब्धि से न केवल अजमेर बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ है. उनकी सफलता युवाओं और विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.   Read More ...

free visitor counters