टीचर की स्पीड से पढ़ाई मैच न हो तो क्या करें? स्टूडेंट्स-शिक्षक के लिए पीएम मोदी ने बताया आसान तरीका

Image credit: Internet

परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम की खासियत है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे छात्रों से बात करते हैं और उन्हें परीक्षा के डर से मुक्त रहने की सलाह देते हैं. इस साल इस पहल में पढ़ाई के साथ मानसिक शांति पर जोर दिया गया है. पीएम मोदी ने बच्चों को एग्जाम वॉरियर बनने की सलाह दी, यानी परीक्षा से डरने की बजाय उसका बहादुरी से सामना करना चाहिए. माता-पिता और शिक्षक भी इस कार्यक्रम में जुड़कर बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं. आयुष तिवारी ने एक सवाल पूछा कि अगर वे स्कूल या टीचर की स्पीड से मेल नहीं खा पाते और जो छूट जाता है उसे कवर करने के चक्कर में आगे के चैप्टर मिस करते जाते हैं, तो इस स्थिति में वे कैसे मैनेज करें? इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीचर को स्टूडेंट की स्पीड का ध्यान रखना चाहिए और अपनी स्पीड को थोड़ा ही ज्यादा रखना चाहिए ताकि स्टूडेंट पीछे न रह जाएं. टीचर को चाहिए कि वे पहले से ही बता दें कि आने वाले हफ्तों में कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाएंगे ताकि स्टूडेंट्स पहले से तैयारी कर सकें. इससे स्टूडेंट्स को विषय पहले से पढ़ने का मौका मिलेगा और जब टीचर पढ़ाएंगे तो उन्हें ज्यादा समझ आएगा और उनकी क्यूरियोसिटी भी बढ़ेगी.   Read More ...

free visitor counters