कोटा में फूलों की बरसात! स्टूडेंट सिटी में वैलेंटाइन का खुमार, गुलाबों की बढ़ती मांग से गुलजार हुए बाजार

Image credit: Internet

Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे से पहले स्टूडेंट सिटी कोटा में गुलाबों की मांग तेजी से बढ़ गई है. रोज़ डे को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और हॉस्टल क्षेत्रों में फूलों की दुकानों को गुलाबों और आकर्षक बुके से सजाया गया है. खासतौर पर छात्र-छात्राओं के इलाकों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में युवा अपने दोस्तों और खास लोगों को गुलाब भेंट करने के लिए खरीदारी कर रहे हैं. फूल विक्रेताओं का कहना है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है. रंग-बिरंगे गुलाब और बुके बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं और कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है.   Read More ...

free visitor counters