Video: सिर्फ सब्जी नहीं, कैंसर और अल्जाइमर से लड़ेगा मशरूम! पूसा के वैज्ञानिक का बड़ा खुलासा

Image credit: Internet

Medicinal Mushroom Benefits: मशरूम को अब तक आप सिर्फ एक स्वादिष्ट सब्जी समझते रहे होंगे, लेकिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा) के वैज्ञानिकों ने इसकी एक ऐसी हकीकत सामने लाई है जो आपको हैरान कर देगी. मशरूम सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों का अचूक इलाज भी है. विश्वविद्यालय के मशरूम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. दया राम सिंह के मुताबिक मशरूम मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बंटे होते हैं. खाद्य, अखाद्य (जहरीले) और औषधीय (मेडिसिनल) मशरूम. इसमें औषधीय श्रेणी के सिटाके और किंग ऑयस्टर जैसे मशरूम कैंसर, अल्जाइमर और ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने में रामबाण साबित हो रहे हैं. बिहार में सुनहरी राह. जापान और फ्रांस जैसे देशों में मशरूम से दवाएं बनाई जा रही हैं. बिहार का वातावरण भी इस खेती के लिए बेस्ट है. इसकी खूबी यह है कि इसे सुखाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है, जो किसानों के लिए मुनाफे का बड़ा जरिया बन रहा है.    Read More ...

free visitor counters