VIDEO:हाथों में पोस्टर, टूटे गेट...स्कूल के बाहर हंगामा, कलमा पढ़वाने के आरोप पर भड़के लोग

Image credit: Internet

Hyderabad School Controversy: हैदराबाद के सैदाबाद में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर जमकर हंगामा हुआ. दूसरी क्लास के एक हिंदू छात्र से कथित तौर पर कलमा और फातिहा पढ़वाने के आरोप को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्कूल के बाहर पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि जब बच्चे ने घर जाकर पूरी बात बताई, तो उसके परिजन स्कूल पहुंचे और विरोध जताया. इसके बाद मामला और गरमा गया. बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान कुछ बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया.परिजनों का आरोप है कि बच्चे से उसकी मर्जी के बिना धार्मिक पाठ पढ़वाया गया.   Read More ...

free visitor counters