कोटा में पुलिस नाकेबंदी देख चंबल नदी में कूदे 2 तस्कर, डूबने से मौत; कार से डोडा चूरा बरामद

Image credit: Internet

Kota Crime News: राजस्थान के कोटा ग्रामीण इलाके में मंडावरा के पास पुलिस नाकेबंदी देखकर दो तस्करों ने चंबल नदी में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल व एमओबी टीम की मदद से अहम साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने मौके पर खड़ी संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है. प्राथमिक जांच के अनुसार एक मृतक पंजाब का निवासी बताया जा रहा है, वहीं दूसरे की पहचान के प्रयास जारी हैं. फिलहाल बूढ़ादीत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters