चावल से पाएं कोरियन ग्लास स्किन, घर पर बनाएं आसान फेस पैक

Image credit: Internet

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए घरेलू उपाय भी काफी कारगर हो सकते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट कविता के अनुसार, इसके लिए चावल से बना फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है, जो चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने में मदद करता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए सफेद चावल को अच्छी तरह धोकर 4–5 दिनों तक धूप में सुखाएं. सूखने के बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें. इसमें चाहें तो थोड़ा गुलाब पाउडर भी मिला सकते हैं. इस्तेमाल के समय इस पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं. यह फेस पैक एंटी-टैनिंग, एंटी-पिंपल्स और एंटी-पिगमेंटेशन गुणों से भरपूर होता है. हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है. हालांकि, उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके.   Read More ...

free visitor counters