शादी-पार्टी के बाद पेट की समस्या से राहत, अपनाएं ये घरेलू डिटॉक्स ड्रिंक
शादी-पार्टी या भारी भोजन के बाद अक्सर लोगों को पेट में गैस, भारीपन और असहजता की समस्या हो जाती है. ऐसे में समय-समय पर पेट को डिटॉक्स करना जरूरी होता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, कुछ आसान घरेलू ड्रिंक से पेट को हल्का और स्वस्थ रखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और थोड़ा नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने और गैस की समस्या कम करने में मदद करता है. दोपहर में एलोवेरा जूस भी लाभकारी है. इसके लिए एलोवेरा का गूदा निकालकर पानी, नींबू और थोड़ा काला नमक मिलाकर पी सकते हैं, जिससे पेट ठंडा रहता है. इसके अलावा पुदीना और तुलसी के पत्तों का पानी भी फायदेमंद होता है. इनका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और गैस की समस्या में राहत मिलती है. दिन में 2–3 बार इन ड्रिंक का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है. Read More ...
Related posts
किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम, आसान रेसिपी से मिनटों में तैयार करें डिश
लड़की ने किया दिल खोलकर डांस, जमकर लगाए ठुमके, इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो..
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail